Trusted Source Image

MP Police Constable Exam Postponed: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द

Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 10:56 AM IST | 1 min read

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा को पुलिस विभाग की अन्य परीक्षाओं और अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए आगे बढ़ा दिया है।

परीक्षा की नई तिथि, विस्तृत समय-सारणी और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा की नई तिथि, विस्तृत समय-सारणी और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती चयन परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। मंडल द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ होना निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा की नई तिथि और विस्तृत समय-सारणी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दी जाएगी।

परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों से बचें और लेटेस्ट एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए नियमित रूप से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in देखते रहें।

MP Police Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा - 100 अंक)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - 100 अंक) और शारीरिक मापन परीक्षा (PMT)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google