Press Trust of India | November 25, 2026 | 09:53 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर आंसर की 2026 और यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर आंसर की 2026 और यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026 के तहत प्लाटून कमांडर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक आर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।
विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 के तहत हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 22 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 209 पदों को भरेगा। मेन एग्जाम में सफल कैंडिडेट अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “22 नवंबर, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी का लिंक https://drive.google.com/file/d/1vMp_jSfDItooG5h6SWrqo5ul-of9ocgt/view आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रारंभिक उत्तर कुंजी 30 नवंबर, 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: