Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 06:51 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट परीक्षा का आयोजन कल 29 नवंबर को किया जाना है। एग्जाम डे गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग्स, स्कोर नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पहले से चेक कर लें।

नई दिल्ली : भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) इंदौर द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2026) का आयोजन 29 नवंबर 2026 को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित माध्यम से किया जाएगा और प्रत्येक सत्र दो घंटे का होगा। यह परीक्षा आईआईएम के विभिन्न स्नातकोत्तर और फेलो/डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए निकलने से पहले अपने एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय और गेट बंद होने का समय जरूर देख लेना चाहिए।
उम्मीदवारों को अपने साथ CAT 2026 एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी, सरकार द्वारा जारी कोई मूल और वैध फोटो पहचान पत्र, और एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए पासपोर्ट साइज की एक फोटो ले जानी होगी। गेट बंद होने के समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईआईएम कैट परीक्षा सुबह के सत्र में 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर के सत्र में 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और शाम के सत्र में 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। CAT 2026 के प्रश्न पत्र में तीन खंड होंगे, जैसे वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)।
CAT 2026 परीक्षा का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा, जिनमें तीन अलग-अलग टेस्ट फॉर्म लागू होंगे। अलग-अलग परीक्षा सत्रों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन की निष्पक्ष और समान तुलना सुनिश्चित करने के लिए उनके अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से गुजारा जाएगा। यह प्रक्रिया विभिन्न फॉर्मों के स्कोर वितरण में लोकेशन और स्केल के अंतर को समायोजित करेगी। विभिन्न फॉर्मों के बीच नॉर्मलाइजेशन के बाद अंकों को अलग-अलग सेक्शन के आधार पर भी नॉर्मलाइज किया जाएगा। इस प्रक्रिया से प्राप्त स्केल्ड स्कोर को उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के उद्देश्य से परसेंटाइल में बदला जाएगा।
Also read CTET 2026 Exam City: सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ctet.nic.in पर जारी, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा