Trusted Source Image

UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 01:42 PM IST | 1 min read

यूपीपीएससी ने आरओ-एआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और अन्य समकक्ष पदों के लिए 501 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 तक है।

अंतिम तिथि तक जो उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर चुके होंगे, वे 3 दिसंबर तक शुल्क समाधान और त्रुटि सुधार सकेंगे।

UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ग और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग
परीक्षा शुल्क
प्रोसेसिंग शुल्क
कुल
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी
100 रुपये
25 रुपये
125 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
40 रुपये
25 रुपये
65 रुपये
दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी)
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
भूतपूर्व सैनिक
40 रुपये
25 रुपये
65 रुपये

UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  1. समीक्षा अधिकारी (आरओ) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  2. सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) - स्नातक की डिग्री + ओ लेवल (डीओईएसीसी/एनआईईएलआईटी) या समकक्ष + 25 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग गति होनी चाहिए।
  3. समीक्षा अधिकारी (अकाउंट) / सहायक समीक्षा अधिकारी (अकाउंट) - अकाउंटेंसी के साथ बी.कॉम + कंप्यूटर एप्लीकेशन में ओ लेवल + देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान।
  4. मैनेजर/केयर-टेकर/रिसेप्शनिस्ट/स्टोर कीपर - अधिसूचना में दी गई विशिष्ट प्राथमिकताओं के साथ स्नातक की डिग्री।

Also read UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रिंसिपल के 1475 पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

UPPSC RO-ARO Exam Pattern 2026: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

विषय
प्रश्न
अंक
अवधि
सामान्य अध्ययन
140
140
-
सामान्य हिंदी
60
60
-
कुल
200
200
3 घंटे

UPPSC RO-ARO Exam Pattern 2026: मुख्य परीक्षा पैटर्न

प्रश्नपत्र
विषय
अंक
अवधि
प्रश्नपत्र I
सामान्य अध्ययन – I
200
3 घंटे
प्रश्नपत्र II
सामान्य अध्ययन – II
200
3 घंटे
प्रश्नपत्र III
सामान्य हिंदी एवं आलेखन
200
3 घंटे
प्रश्नपत्र IV
हिंदी निबंध
200
3 घंटे
कुल

800

UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)
  2. मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]