Santosh Kumar | October 27, 2026 | 01:48 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान के उन स्थायी निवासी छात्रों के लिए है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी है। इससे पहले, यह अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई थी। विभाग के निदेशक और सरकार के संयुक्त सचिव, ललित कुमार ने बताया कि यह निर्णय जरूरतमंद और पात्र उम्मीदवारों के हित में लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान के उन स्थायी निवासी छात्रों के लिए है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं।
परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है।
इस स्कीम के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। कुल 30,000 सीटें हैं, जिनमें से 15,000 सीटें कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए और 15,000 सीटें एंट्रेंस परीक्षाओं (जैसे जेईई, नीट आदि) के लिए हैं।
इस योजना के तहत, जो छात्र किसी दूसरे शहर में जाकर कोचिंग लेते हैं, उन्हें रहने और खाने-पीने के खर्च के लिए सालाना 40,000 रुपये की सहायता भी दी जाती है। इच्छुक उम्मीदवार sso.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन राज्य-स्तरीय मेरिट के आधार पर होगा और इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों को जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र अपडेट करने होंगे और एसएसओ आईडी की मदद से लॉग इन करना होगा।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन के समय, परीक्षा चुनना व लिस्ट में शामिल कोचिंग संस्थानों के लिए प्राथमिकता का क्रम बताना जरूरी है।आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मार्कशीट जैसे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
जो लॉ ग्रेजुएट्स और एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र अदालतों में प्रैक्टिस करने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (सीओपी) प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें आज ही आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर आवेदन पूरा करना होगा।
Santosh Kumar