Trusted Source Image

CGSSB OT Technician Result 2026: सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट जारी; फाइनल आंसर की डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 07:38 PM IST | 1 min read

सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी ओटी टेक्नीशियन लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी ओटी टेक्नीशियन लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज ओटी टेक्नीशियन (HOTT) 2026 लिखित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर से रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी व स्कोर लिस्ट जांच सकते हैं।

सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी ओटी टेक्नीशियन फाइनल आंसर की 2026 और सीजी ओटी टेक्नीशियन स्कोर लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 26 अक्टूबर, 2026 को सीजीएसएसबी के वेबसाइट पर उक्त परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”

Also readUPPSC RO-ARO Recruitment 2026: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

CGSSB की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, https://cgssb.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया गया था।

छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन 2026 लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

CG OT Technician Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]