Trusted Source Image

SSC Exam Date 2026 Revised: एसएससी जेई, एसआई दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा की नई तिथियां जारी

Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 09:54 PM IST | 1 min read

एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

एसएससी जूनियर इंजीनियर 2026 सिटी स्लिप 23 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जूनियर इंजीनियर 2026 सिटी स्लिप 23 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 और दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

एसएससी जूनियर इंजीनियर (JE) 2026 पेपर-2 परीक्षा का आयोजन 2 से 6 नवंबर और 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जाएगा। आयोग ने 23 अक्टूबर को एसएससी जेई सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2026 जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एग्जाम सिटी स्लिप और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readRBI Exam Calendar 2027: आरबीआई वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी, फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

एसएससी जेई परीक्षा 2026 के माध्यम से 1748 रिक्त पद भरे जाएंगे। वहीं, एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 के माध्यम से दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जिक्यूटिव) के लिए 317 पदों, सीएपीएफ में एसआई के कुल 1320 और सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर 234 रिक्तियों को भरा जाएगा।

SSC JE CPO 2026 Revised Exam Dates: एसएससी परीक्षा की संशोधित तिथियां 2026

नीचे सारणी में उम्मीदवार एसएससी जेई सीओपी के लिए सीबीटी रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामटियर/ मोडसंशोधित परीक्षा तिथियां

1.

जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026

पेपर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

2 से 6 नवंबर, 2026 और 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2026

2.

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)

23 से 28 नवंबर, 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]