Trusted Source Image

NICL AO Recruitment 2026: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 06:04 PM IST | 1 min read

एनआईसीएल में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल 28 अक्टूबर 2026 है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनआईसीएल ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में प्रशासनिक अधिकारी (AO) के पदों के लिए 321 रिक्तियां जारी की हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईसीएल ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में प्रशासनिक अधिकारी (AO) के पदों के लिए 321 रिक्तियां जारी की हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल I) भर्ती 2026 के आवेदन प्रक्रिया का कल 28 अक्टूबर आखिरी दिन है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनआईसीएल एओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एनआईसीएल ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में प्रशासनिक अधिकारी (AO) के पदों के लिए 321 रिक्तियां जारी की हैं। स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस, लीगल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रिस्क इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी और एग्रीकल्चर शामिल हैं। जनरलिस्ट पदों के लिए किसी भी विषय में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्रों में उचित शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है।

NICL AO Recriuitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी​​​​
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांगजन (SC/ST/PwBD)
250 रुपये (केवल सूचना शुल्क एवं जीएसटी)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांगजन के अलावा अन्य सभी उम्मीदवार
1000 रुपये (आवेदन शुल्क, सूचना शुल्क एवं जीएसटी सहित)

Also read CISF Constable Driver Exam Date 2026: सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर, ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की डेट घोषित 

NICL AO Recriuitment 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. वैलिड मोबाइल नंबर
  2. सक्रिय ईमेल आईडी
  3. ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री प्रमाणपत्र
  4. शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज
  5. हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  6. हस्ताक्षर
  7. बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  8. हाथ से लिखा घोषणा-पत्र
  9. श्रेणी प्रमाणपत्र
  10. पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र
  11. अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  12. भुगतान का विवरण

NICL AO Exam Dates 2026: परीक्षा तिथि

एनआईसीएल एओ फेज I प्रीलिम्स परीक्षा 17 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि फेज II मुख्या परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

NICL AO Exam Pattern 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

सेक्शन
प्रश्न 
अंक
अवधि 
माध्यम
अंग्रेजी भाषा
30
30
20 मिनट
अंग्रेजी
तर्कशक्ति (रीजनिंग)
35
35
20 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
संख्यात्मक अभियोग्यता (मैथ्स)
35
35
20 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
कुल
100
100
60 मिनट

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications