Trusted Source Image

IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस ने तीन पदों -सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए भर्ती की घोषणा की है। रिक्तियों की कुल संख्या नहीं बताई गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईबीपीएस ने तीन पदों -सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए भर्ती की घोषणा की है। रिक्तियों की कुल संख्या नहीं बताई गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर रेगुलर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार 27 नवंबर तक इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

IBPS Recruitment 2026: आयुसीमा

  1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Grade D) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1993 से 1 अक्टूबर 2001 के बीच हुआ होना चाहिए, जिसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं।
  2. असिस्टेंट (Grade 'B') के पद के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। इसके अनुसार अभ्यर्थी की जन्म तिथि 02 अक्टूबर 1996 से 01 अक्टूबर 2003 के मध्य होनी चाहिए, जिसमें दोनों तिथियों वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
  3. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (Grade 'B') के पद के लिए भी न्यूनतम आयु 23 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी जिन अभ्यर्थियों का जन्म 02 अक्टूबर 1996 से 01 अक्टूबर 2003 के दौरान हुआ है, वे इस पद के लिए योग्य हैं।

IBPS Server Administrator Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आईबीपीएस सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 250 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

IBPS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
आवश्यक अनुभव

सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर

इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई./बी.टेक या समकक्ष योग्यता

लिनक्स सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट में न्यूनतम 3 वर्ष का संबंधित अनुभव

असिस्टेंट

न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ स्नातक डिग्री, अधिमानतः विज्ञान, वाणिज्य, सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, डेटा एनालिटिक्स या प्रबंधन में

डेटा वैलिडेटिंग, एमआईएस रिपोर्टिंग, डेटा हैंडलिंग या संबंधित कार्य में न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता पश्चात अनुभव

प्रोग्रामिंग असिस्टेंट

आईटी/कंप्यूटर साइंस में पूर्णकालिक बी.एससी., बीसीए या कंप्यूटर साइंस/आईटी में इंजीनियरिंग डिग्री

यूनिक्स/लिनक्स एप्लीकेशन, फाइल हैंडलिंग और डेटा प्रोसेसिंग में न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता पश्चात अनुभव

Also read JEE Main 2027 Session 1: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के लिए एडवाइजरी और इंस्ट्रक्शन जारी, लेटेस्ट अपलेड जानें

IBPS Server Administrator Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग (मुंबई निवासियों को प्राथमिकता)
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. ऑनलाइन परीक्षा (100 प्रश्न, 90 मिनट, 0.25 नेगेटिव मार्किंग)
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications