Trusted Source Image

UGC NET December 2026 Exam: यूजीसी नेट दिसंबर के लिए शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी, आज रात 11:50 बजे तक मौका

Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 02:15 PM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जार 1 नवंबर, 2026 को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फीस जनरल कैटेगरी के लिए 1150 रुपये और ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के कैंडिडेट को 600 रुपये देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 325 रुपये है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करके जमा कर दिया है, लेकिन तय समय सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान नहीं कर पाए, उनके हित में यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि को एक दिन और बढ़ा दिया जाए।”

Also readCAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर 4 नवंबर को आएगा, डाउनलोड चरण और परीक्षा तिथि जानें 

एनटीए ने बताया कि पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने या इमेज अपलोड करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई है, ये प्रक्रियाएं 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे) को बंद हो चुकी हैं। समय-सीमा में यह छूट केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने अपना आवेदन पत्र पहले ही जमा कर दिया है और जिन्हें अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करना है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित समय-सीमा से पहले शुल्क का भुगतान कर लें और सफल भुगतान के बाद जनरेट होने वाले कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को पूरे देश में आयोजित।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए 10,86,321 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया है; जिनमें से 9,48,109 ने एप्लीकेशन फीस पे कर दी है, जबकि 9,47, 222 ने अपने कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लिए हैं। इसके अलावा, आवेदकों में से 1,14,160 ने अपने फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड नहीं किए हैं और फीस भी नहीं दी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications