LiveTrusted Source Image

CBSE Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई कक्षा 10-12 डेटशीट जल्द @cbse.gov.in; मार्किंग स्कीम, लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | October 12, 2026 | 07:56 PM IST | 1 min read

सीबीएसई ने वेस्ट एशियन देशों के स्टूडेंट्स के लिए कक्षा 12वीं के स्पेशल एग्जाम की तिथियां घोषित कर दी हैं।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2027 कब आएगी? (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2027 कब आएगी? (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की समय सारणी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, सीबीएसई क्लास 10th, 12th बोर्ड एग्जाम 2027 अगले साल फरवरी और मार्च महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।

CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science

Chapter-wise Ques: Science | Maths | PYQ's | Formula & Notes: Science | Maths

Mid Term Question Paper: English | Maths | Social Science | Science

बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2027 देख और डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर 2027 बोर्ड की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई टाइम टेबल 2027 के विषयवार परीक्षा की तिथियां, विषय कोड, परीक्षा का समय व पाली, छात्रों के लिए दिशानिर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। छात्रों को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Also readNTA Reforms: एग्जाम के दिन रैलियों व जुलूसों की अनुमति न दें जिला प्रशासन, संसदीय समिति की सिफारिश

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीबीएसई क्लास 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट (LOC) जमा करना भी शुरू कर दिया है। एलओसी डेटा को फाइनल करने की सुविधा 21 अक्टूबर तक खुली रहेगी। 2,000 रुपये की विलंब शुल्क के साथ LOC जमा करने की आखिरी तिथि 30 अक्टूबर है।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की विंडो 23 अक्टूबर तक खुली रहेगी। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CBSE 10th and 12th date sheet 2027: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीबीएसई 10th, 12th डेटशीट 2027 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर विजिट करें।
  • सीबीएसई की मेन वेबसाइट पर जाएं।
  • सीबीएसई डेटशीट 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  • टाइम टेबल जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं डेट शीट 2027 में एग्जाम डेट, सिलेबस, पासिंग मार्क्स, दो बोर्ड एग्जाम सिस्टम और सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

October 12, 2026 | 07:56 PM IST

cbse official website: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जल्द

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर क्लास 10 और क्लास 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट्स 2027 घोषित करेगा। बोर्ड ने आधिकारिक तिथि की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

October 12, 2026 | 07:28 PM IST

date sheet of class 10 2027 cbse board: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं कब होंगी?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2027 फरवरी और मार्च के महीनों में होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में होने की संभावना है।

October 12, 2026 | 06:55 PM IST

class 12 date sheet 2027 cbse board: सीबीएसई सैंपल पेपर 2027

सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर क्लास 10 और क्लास 12 2027  के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।

October 12, 2026 | 06:55 PM IST

CBSE Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2027

CBSE बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2027 में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:

  • परीक्षा तिथियां
  • विषय के नाम
  • विषय कोड
  • परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश
  • सीबीएसई परीक्षा का समय।
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications