Santosh Kumar | October 12, 2026 | 06:37 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर भी संबंधित पोस्टल सर्कल का चयन करके लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: डाक विभाग ने आज ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) ऑनलाइन भर्ती (शेड्यूल-II, जुलाई 2026) के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की। यह लिस्ट बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक सहित कुल 23,757 पदों के लिए तैयार की गई है। चूंकि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई, इसलिए उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट का पीडीएफ लिंक ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर एक्टिव है। इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज और स्टेट-वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।
उम्मीदवार indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर भी संबंधित पोस्टल सर्कल का चयन करके लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। लिस्ट में डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट का नाम, प्रतिशत अंक जैसे विवरण शामिल है।
आवेदन की प्रक्रिया 2 से 21 सितंबर तक चली, जबकि सुधार के लिए विंडो 23-24 सितंबर को खुली रही। उम्मीदवार जीडीएस मेरिट लिस्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें और अनधिकृत स्रोतों पर भरोसा न करें।
जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, वे भविष्य में आने वाली संभावित सूचियों का इंतजार कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर विभाग और मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। दस्तावेजों के सत्यापन के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उस डिवीजन के डिवीजनल ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, जिसके लिए उन्हें चुना गया है। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने मूल डॉक्यूमेंट्स और सभी जरूरी सर्टिफ़िकेट्स की फोटोकॉपी के दो सेट साथ लाने होंगे। भर्ती की प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए उन्हें तय समय-सीमा के अंदर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को डिविजनल ऑफिस जाने से पहले सिलेक्शन की जानकारी देख लेनी चाहिए और यह पक्का करें कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हों। उन्हें संबंधित ऑफिस द्वारा जारी किए गए किसी भी अतिरिक्त निर्देश का भी पालन करना चाहिए।
यूपी पीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए, उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर या जिले के साथ-साथ परीक्षा की डेट और समय भी देख सकते हैं। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, जो विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar