Trusted Source Image

NIFTEE 2027: निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 25,918 पंजीकरण, विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read

NIFTEE 2027 के लिए अब तक 25,918 पंजीकरण और 23,245 शुल्क भुगतान हो चुके हैं, जबकि यूजी, पीजी और एनएलईए के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 है।

Back

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
यह लास्ट डेट स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA) के लिए लागू है।(आधिकारिक वेबसाइट)
यह लास्ट डेट स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA) के लिए लागू है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसमें अब तक कुल 25,918 पंजीकरण फॉर्म भरे जा चुके हैं। इनमें से 23,245 अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, उनके लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह अंतिम तिथि अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA) तीनों प्रवेश श्रेणियों के लिए लागू होगी। यदि आपने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, तो इस अवसर को न चूकें। अपना आवेदन फॉर्म पूरा करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, निर्धारित परीक्षा शुल्क एवं लेट फीस शुल्क का भुगतान करें और अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

UPDATE: 

B.Des @UPES. Ranked #52 in NIRF, 93.28% Placement. Apply Now

NIFTEE 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
  2. NIFTEE 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  5. एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  6. दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को तय फॉर्मेट में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

Also read BPSC AEDO Recruitment 2026 Notification: बीपीएससी एडीईओ भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

NIFTEE 2027 Exam Date: परीक्षा तिथि

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरे भारत के 100 शहरों में होगी। इसे कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-एंड-पेपर आधारित टेस्ट (PBT) दोनों तरीकों से आयोजित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google