Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 04:43 PM IST | 1 min read
बीपीएससी ने एईडीओ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी।

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 935 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की कट-ऑफ तारीख और छूट के बारे में विस्तृत विज्ञापन में जानकारी दी जाएगी।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सभी श्रेणियां | 100 रुपये |
| बायोमेट्रिक शुल्क | 200 रुपये |