Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 03:30 PM IST | 2 mins read
आरवीयूएनएल जेई 2026 प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने आज जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 प्रीलिम्स के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर 25 नवंबर से आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 29 और 30 नवंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आरवीयूएनएल जेई हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को आरवीयूएनएल जेई 2026 प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, पिता का नाम, जन्म तिथि, वर्ग, पद का नाम, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
Also readBHEL Artisan Exam Date 2026: बीएचईएल आर्टिसन परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें
आरवीयूएनएल जेई-1 2026 परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है। सुबह की शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग सुबह 7 बजे से और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी।
आरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा गया है। सेक्शन ए व्यावसायिक ज्ञान (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल) से 60 प्रश्न (120 अंक) और सेक्शन बी से रीजनिंग एवं मेंटल एबिलिटी, सामान्य ज्ञान एवं दैनिक विज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से 80 प्रश्न (80 अंक) होंगे।
कैंडिडेट अपना जूनियर इंजीनियर-1 कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: