Trusted Source Image

Haryana NMMSS Admit Card 2026: हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 03:33 PM IST | 2 mins read

हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम की परीक्षा, स्कॉलरशिप सहायता के लिए योग्य छात्रों की पहचान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम की परीक्षा, स्कॉलरशिप सहायता के लिए योग्य छात्रों की पहचान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 'नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम' (NMMSS) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों bseh.org.in और scertharyana.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थिों को अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

एनएमएमएसएस परीक्षा हरियाणा के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें चुने गए विद्यार्थियों को अपनी माध्यमिक शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।

Haryana NMMSS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या SCERT हरियाणा की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाएं।
  2. एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  4. अब एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों, जैसे नाम, फोटो और परीक्षा केंद्र को जांच लें।
  5. अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Haryana NMMSS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. छात्र का नाम
  2. रोल नंबर या पंजीकरण संख्या
  3. परीक्षा का नाम
  4. परीक्षा की तारीख
  5. परीक्षा केंद्र और पता
  6. तस्वीर और पहचान संबंधी अन्य विवरण
  7. परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Haryana NMMSS Exam 2026: परीक्षा तिथि

एनएमएमएसएस परीक्षा 29 नवंबर 2026 को (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले दृष्टिबाधित या दिव्यांग छात्र (40% या उससे अधिक), जिन्हें लिखने के लिए किसी सहायक (स्क्राइब) की आवश्यकता है, उन्हें परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी।

Also read UPTET Notification 2026: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन जारी, 24 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण, जानें पूरा शेड्यूल  

Haryana NMMSS Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा सेक्शन
शामिल विषय
प्रश्न 
कुल समय
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक - सामान्य
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक - एससी / बीसी / दिव्यांग
भाग 1 -मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)
तार्किक क्षमता (Reasoning), विश्लेषण (Analysis), संश्लेषण (Synthesis)
90
90 मिनट
36
29
भाग 2 - शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)
विज्ञान (35), सामाजिक विज्ञान (35), गणित (20)
90
90 मिनट
36
29
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]