Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 07:53 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। यह पात्रता परीक्षा मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6-8) के लिए योग्यता तय करती है।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2027 के आयोजन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की पात्रता परीक्षा के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 24 नवंबर, 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) और आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर, 2026 से शुरू होकर एक महीने तक चलेगी। अभ्यर्थी 23 दिसंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
आयोग ने इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) की व्यवस्था लागू की है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इच्छुक अभ्यर्थियों को UPTET-2027 के लिए आवेदन करने से पहले अपना OTR पूरा करना अनिवार्य होगा।
श्रेणी | एक पेपर के लिए (पेपर 1 अथवा पेपर 2) | दोनों पेपर के लिए (पेपर 1 एवं पेपर 2) |
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग | 600 रुपये | 1,200 रुपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | 400 रुपये | 800 रुपये |
दिव्यांगजन | 100 रुपये | 200 रुपये |
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। यूपीटेट परीक्षा में 2 अलग-अलग वस्तुनिष्ठ प्रकार के ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
स्तर | परीक्षा के विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक | समय अवधि |
पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) | बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र (30), भाषा-I (30), भाषा-II (30), गणित (30), पर्यावरण अध्ययन (30) | 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 150 अंक | 2 घंटे 30 मिनट |
पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) | बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र (30), भाषा-I (30), भाषा-II (30), विषय आधारित – गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन (60) | 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 150 अंक | 2 घंटे 30 मिनट |