Trusted Source Image

SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी

Santosh Kumar | November 18, 2026 | 08:41 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं; इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शनल और कुल अंक, तथा उनकी योग्यता स्थिति शामिल होगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एसबीआई जेए भर्ती परीक्षा 26 और 27 सितंबर को आयोजित की गई। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में पोर्टल पर उपलब्ध हैं। 

उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं; इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शनल और कुल अंक, तथा उनकी योग्यता स्थिति शामिल होगी। 

SBI Clerk Prelims Result 2026: मुख्य परीक्षा 26 नवंबर को 

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे, जो 26 नवंबर को निर्धारित है। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की है और इसके अंकों को अंतिम मेरिट सूची के लिए नहीं गिना जाता है।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल है। बैकलॉग रिक्तियों के लिए एक अलग परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम पहले ही अक्टूबर में ही जारी कर दिए गए हैं। 

Also readSBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती, 25 नवंबर लास्ट डेट

SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे देखें? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक खोलें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • एसबीआई क्लर्क रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।

यह भर्ती प्रक्रिया 7,680 पदों के लिए है। जेए का वेतनमान 24,050 रुपये से 64,480 रुपये के बीच है। शुरुआती मूल वेतन 26,730 रुपये है, जिसमें 24,050 रुपये का मूल वेतन और स्नातकों के लिए मिलने वाले दो एडवांस इंक्रीमेंट शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]