HTET Registration 2026: हरियाणा टीईटी रजिस्ट्रेशन आज से htet2026.org पर शुरू, अंतिम तिथि 27 नवंबर
हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 28 से 29 नवंबर तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने आज से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htet2026.org पर जाकर 18 नवंबर से अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2026 तक हरियाणा टीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
हरियाणा एचटीईटी 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 28 से 29 नवंबर तक का समय दिया गया है। एचटेट 2026 परीक्षा लेवल-3 के लिए 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, लेवल-2 के लिए 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल-1 के लिए 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
HTET 2026 Registration Fee: आवेदन शुल्क
- हरियाणा के रहने वाले एससी (DSC/OSC) और पीएच कैंडिडेट को एक लेवल के लिए 700 रुपये, दो लेवल के लिए 1100 रुपये और तीनों लेवल के लिए 1400 रुपये देना होगा।
- हरियाणा निवासी एससी और पीएच को छोड़कर सभी कैंडिडेट्स को एक लेवल के लिए 1200 रुपये, दो लेवल के लिए 2000 रुपये और तीनों लेवल के लिए 2600 रुपये देना होगा।
- हरियाणा राज्य के बाहर के सभी उम्मीदवारों (एससी व पीएच सहित) को एक लेवल के लिए 1200 रुपये, दो लेवल के लिए 2000 रुपये और तीनों लेवल के लिए 2600 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also readSSC Grade C Steno Recruitment 2026: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 320 पदों पर मौका
हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन लेवल 1 - कक्षा 1 से 5 (PRT-प्राथमिक शिक्षक), लेवल 2 - कक्षा 6 से 8 (TGT - प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और लेवल 3 - कक्षा 9 से 12 (PGT - पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
Haryana HTET 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता
- एचटेट लेवल 1 - कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण हों या उसमें शामिल हो रहे हों।
- एचटेट लेवल 2 - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, जिसमें संबंधित विषय वैकल्पिक या ऑनर्स विषय के रूप में शामिल हो और अभ्यर्थी ने कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। साथ ही, BTC/JBT/DEd (डिप्लोमा इन एजुकेशन)/DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में संबंधित विषय शिक्षण विषय के रूप में शामिल होना चाहिए।
- एचटेट लेवल 3 - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड (BEd) हो। हिंदी/ संस्कृत के साथ मैट्रिक या हिंदी को एक विषय के रूप में रखते हुए सीनियर सेकेंडरी/ स्नातक/ स्नातकोत्तर की पढ़ाई की हो।
हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एचटीईटी की वेबसाइट https://htet2026.org/ पर उपलब्ध इंफॉर्मेशन बुलेटिन सहित अन्य पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।