Trusted Source Image

CGBSE Time Table 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th-12th डेटशीट cgbse.nic.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 06:06 PM IST | 3 mins read

सीजीबीएसई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 टाइमटेबल के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027 (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) का कार्यक्रम भी जारी किया है।

सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज वर्ष 2027 के लिए हाईस्कूल (10वीं) सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा और हायर सेकेंडरी (12वीं) स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। सीजीबीएसई टाइम टेबल 2027 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्च, 2027 से और कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च, 2027 से शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th-12th डेटशीट 2026 में बताया गया की परीक्षा प्रत्येक दिन एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उत्तर लेखन कार्य का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। सीजीबीएसई ने वर्ष 2027 की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी है।

CG Board Class 10th Time Table 2027: सीजी बोर्ड क्लास 10 डेटशीट 2027

नीचे सारणी में सीजीबीएसई 10th टाइम टेबल 2027 जांच सकते हैं:

क्रम संख्यादिनदिनांकविषय एवं कोड

1

शनिवार

13.03.2027

तृतीय भाषा-

संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलगू (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड (081), उडिया (082)

2

मंगलवार

16.03.2027

द्वितीय भाषा- 

अंग्रेजी (080)

3

गुरूवार

18.03.2027

सामाजिक विज्ञान (300)

4

शनिवार

20.03.2027

विज्ञान (200)

5.

गुरूवार

25.03.2027

प्रथम भाषा-

हिन्दी (070)

6

मंगलवार

30.03.2027

गणित (100)

7.

गुरूवार

01.04.2027

व्यावसायिक पाठ्यक्रम-

आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग (901), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), आटोमोबाईल–सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्चर (905), मिडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (906), टेली कम्यूनिकेशन (907), बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस [BFSI] (908), ब्यूटी एण्ड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड–अप और होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912), प्लंबिंग (913), पॉवर (914), पर्यटन और अतिथि सत्कार (915)


8.

सोमवार

05.04.2027

केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (161),

केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईंग एंड पेंटिंग (162)

Also readCGBSE Practical Exams 2027: सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी, निर्देश जांचें 

CG Board Class 12th Time Table 2027: सीजी बोर्ड क्लास 12 डेटशीट 2027

नीचे सारणी में सीजीबीएसई 12th टाइम टेबल 2027 जांच सकते हैं:

क्रम संख्यादिनदिनांकविषय एवं कोड

1.

शुक्रवार

12.03 2027

हिन्दी (010 / 810)

2.

सोमवार

15.03 2027

राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520), शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620)

3.

बुधवार

17.03 2027

संस्कृत (030 / 830)

4.

शुक्रवार

19.03 2027

जीव विज्ञान (203 / 803) अर्थशास्त्र (303), 

पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)

5.

बुधवार

24.03.2027

समाज शास्त्र (104)

6.

सोमवार

29.03.2027

गणित (204 / 804),

कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164), कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169 / 869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332)

7.

बुधवार

31.03.2027

अंग्रेजी (020 / 820)

8.

शनिवार

03 04.2027

इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302),

कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राईंग एंड पेंटिंग (510),

आहार एवं पोषण (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) (610)

9.

सोमवार

05.04.2027

भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)

10.

मंगलवार

06 04.2027

रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (952), आटोमोबाईल सर्विस टेक्निशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्यूनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एण्ड वेलनेस (959),

इलेक्ट्रानिक्स एण्ड हार्डवेयर (960)

11

बुधवार

07.04.2027

मराठी (031 / 831), उर्दू (032 / 832), पंजाबी (033 / 833), सिंधी (034 / 834), बंगाली (035 / 835),

गुजराती (036 / 836), तेलगू (037 / 837), तमिल (038 / 838), मलयालम (039 / 839),

कन्नड़ (041 / 841), उड़िया (042 / 842)

12

गुरूवार

08.04.2027

मनोविज्ञान (105)

Also readHPBOSE Winter School Date Sheet 2026-27: एचपी बोर्ड विंटर स्कूल डेटशीट कक्षा 3, 5 और 8 के लिए जारी 

CG Board Diploma in Physical Training Exam 2027 Date Sheet: प्रथम एवं द्वितीय वर्ष

नीचे सारणी में शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

प्रथम वर्ष 2027 -

क्रम संख्यादिनदिनांकविषय एवं कोडप्रश्नपत्र

1.

शुक्रवार

12.03.2027

शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत (801)

प्रथम


2.

सोमवार

15.03.2027

शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान (802)


द्वितीय


3.

बुधवार

17.03.2027

शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां (803)


तृतीय


4.

शुक्रवार

19.03.2027

शरीर रचना, शरीर किया विज्ञान, एवं शारीरिक व्याख्यान कियात्मक विज्ञान (804)


चतुर्थ

द्वितीय वर्ष 2027-

क्रम संख्यादिनदिनांकविषय एवं कोडप्रश्नपत्र

1

शनिवार

13.03.2027

शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण (805)


प्रथम


2

मंगलवार

16.03.2027

परीक्षण एवं मापन (806)


द्वितीय


3

गुरूवार

18.03.2027

स्वास्थ्य शिक्षा सामान्य खेल चोटे एवं पुनर्वास (807)


तृतीय


4

शनिवार

20.03.2027

निर्णयन एवं अधिशिक्षा (808)


चतुर्थ

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]