Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 08:56 AM IST | 1 min read
आरआरबी जेई आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बढ़ी हुई समय सीमा तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी है।
आरआरबी जेई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब परीक्षा के प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देखने तथा प्रश्नों या विकल्पों पर आपत्ति 20 नवंबर 2026 तक दर्ज करा सकते हैं।
आरआरबी जेई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न है, साथ ही लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा, और आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम होगा।