Trusted Source Image

NTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए कैलेंडर जारी; जेईई मेन 22 जनवरी से, यूजीसी नेट समेत अन्य परीक्षा की डेट जानें

Santosh Kumar | September 16, 2026 | 10:41 PM IST | 2 mins read

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा 22-24 जनवरी और 28-30 जनवरी, 2027 के बीच आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। 31 जनवरी को बफर तारीख के तौर पर तय किया गया है।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होने वाली प्रमुख परीक्षाओं के लिए आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर आज एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से जारी किया गया। एनटीए कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, जेईई मेन 2027 एग्जाम डेट की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।

एनटीए ने मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसका मकसद उम्मीदवारों को एग्जाम डेट और अवधि के बारे में पहले से जानकारी देना है, ताकि वे पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।

NTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए एग्जाम कैलेंडर जारी

एनटीए एग्जाम कैलेंडर दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का नीचे तालिका में दिया गया है-

परीक्षा का नाम

संभावित एनटीए परीक्षा तिथि

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी)

6 दिसंबर 2026

स्वयं

8 से 12 दिसंबर 2026

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

13 दिसंबर 2026

यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र)

14 से 19 दिसंबर 2026 (बफर: 20 और 21 दिसंबर)

जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र)

20 से 21 दिसंबर 2026

आर्मी कैडेट्स कॉलेज

4 जनवरी 2027

श्रेष्ठ (नेट्स)

10 जनवरी 2027

एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा

10 जनवरी 2027

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा

21 से 30 जनवरी 2027 (बफर: 31 जनवरी)

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

31 जनवरी 2027

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट)

7 फरवरी 2027

एनआईटीटीटी (नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग) पार्ट-1

26 से 27 फरवरी 2027

सीयूईटी पीजी

1–5, 8, 12–20, 24–25 मार्च 2027 (बफर: 30 और 31 मार्च)

एनआईटीटीटी पार्ट-2

5 और 7 मार्च 2027

Also readCSIR UGC NET Score Card 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून स्कोरकार्ड csirnet.nta.nic.in पर जारी

NTA Exam Calendar 2026-27: परीक्षा की तिथि टेंटेटिव

कैलेंडर में दी गई तारीखें अस्थायी हैं और प्रशासनिक, शैक्षणिक या अन्य कारणों से इनमें बदलाव हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड, आंसर की और परीक्षा के नतीजों से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) साफ किया है कि एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 किसी परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं है। हर परीक्षा के लिए विस्तृत जानकारी वाले बुलेटिन और अलग-अलग नोटिस बाद में जारी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications