Trusted Source Image

CSIR UGC NET Score Card 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून स्कोरकार्ड csirnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 07:53 AM IST | 1 min read

जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट की घोषणा 29 अगस्त को की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट की घोषणा 29 अगस्त को की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून 2026 में आयोजित संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से अपना सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट की घोषणा 29 अगस्त को की गई थी।

एनटीए ने नोटिस में कहा कि, “सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट और रैंक https://csirnet.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनटीए की वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।”

Also readNEET PG Answer Key 2026 LIVE: नीट पीजी आंसर-की कब आएगी? डाउनलोड लिंक @natboard.edu.in, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

CSIR UGC NET June 2026 Score Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ टैब खोजें।
  • अब, ‘जून 2026 में आयोजित संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम और रैंक’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications