Trusted Source Image

UP NEET PG Counselling 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर, चॉइस फिलिंग 30 अक्टूबर तक

Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने और सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान करने वाले अभ्यर्थियों के नाम मेरिट सूची में शामिल हैं।

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट पीडीएफ जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट पीडीएफ जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश ने आज यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। यूपी नीट पीजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल अभ्यर्थियों को स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना होगा।

यूपी नीट पीजी 2026 राउंड 1 सीट मैट्रिक्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन के लिए 3,961 पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें ऑफर की गई हैं। कुल 1,095 सरकारी और 2,866 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं। MD और MS के लिए 50% स्टेट कोटा सीटों के तहत 6,084 कैंडिडेट पात्र हैं।

UP NEET PG Round 1 2026 Choice Filling: विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू

उम्मीदवार यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 चॉइस फिलिंग शेड्यूल यहां जांच सकते हैं:

  • चॉइस फिलिंग शुरू - 26 अक्टूबर, 2026 (शाम 5:00 बजे से)
  • चॉइस फिलिंग और लॉक करने की अंतिम तिथि - 30 अक्टूबर, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट - 2 नवंबर, 2026
  • यूपी नीट पीजी अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन - 3 नवंबर से 7 नवंबर, 2026 तक

Also readMCC NEET PG Counselling 2026: एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट mcc.nic.in पर जारी, रिपोर्टिंग तिथि जानें

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने और सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान करने वाले अभ्यर्थियों के नाम मेरिट सूची में शामिल हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट मेरिट लिस्ट 2026 नाम, नीट पीजी रोल नंबर, नीट पीजी ऑल इंडिया रैंक, राज्य मेरिट रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 का आयोजन एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और डीएनबी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।

UP NEET PG Round 1 Choice Filling 2026: चॉइस फिलिंग

यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • क्रेडेंशियल का उपयोग करके upneet.gov.in पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद, चॉइस फिलिंग सेक्शन पर जाएं।
  • सीट मैट्रिक्स चेक करें और अपनी पसंद के हिसाब से कॉलेज और कोर्स चुनें।
  • अपनी पसंद के अनुसार इन्हें क्रमबद्ध करें।
  • पूरी लिस्ट जांचें और Lock Choices पर क्लिक करें।
  • लॉक की गई चॉइस शीट को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]