Abhay Pratap Singh | December 23, 2025 | 03:40 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम MIII25 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से समूह 3 डीटीपी ऑपरेटर, ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (MII125) के आवेदन विंडो 29 दिसंबर को शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स डिजाइनर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी, इस दौरान आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। सीजी व्यापम MIII25 भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू है।
डीटीपी ऑपरेटर पद के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के लिए 18 वर्ष हो। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 1 मार्च, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 23 फरवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=MIII25ONLINE पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं: