Trusted Source Image

CG Vyapam Recruitment 2025: सीजी व्यापम ने मैकेनिक सहित ग्रेड 3 के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | December 22, 2025 | 08:25 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम लिखित भर्ती परीक्षा (MLII25) 2025 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

सीजी व्यापम ग्रेड 3 भर्ती 2025 परीक्षा 8 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम ग्रेड 3 भर्ती 2025 परीक्षा 8 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मैकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक सहित ग्रेड 3 के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 22 दिसंबर, 2025 से 13 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

सीजी व्यापम भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 35 वर्ष के बीच में हो। आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

नोटिस के अनुसार, “मुद्रण तथा लेखन सामग्री के अंतर्गत मैकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर एवं सहायक सेक्शन होल्डर के रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (MLII25) 8 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।” पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=MLII25ONLINE पर विजिट कर सकते हैं।

Also readCG Vyapam MLGI Result 2025: सीजी व्यापम एमएलजीआई रिजल्ट जूनियर रीडर सहित अन्य पदों के लिए जारी, डाउनलोड करें

CG Vyapam Grade 3 Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। नीचे सारणी में कैंडिडेट सीजी व्यापम तृतीय श्रेणी भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्याकार्यक्रमतिथियां
1ऑनलाइन आवेदन शुरू22 दिसंबर, 2025
2आवेदन की अंतिम तिथि13 जनवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे)
3आवेदन सुधार विंडो14 से 16 जनवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे)
4परीक्षा की संभावित तिथि8 मार्च, 2026
5परीक्षा का समयसुबह 11:00 बजे से 1:15 बजे तक
6एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि2 मार्च, 2026
7परीक्षा केंद्ररायपुर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications