Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 03:53 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने एनडीए और एनए 1 परीक्षा के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 2 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (I) 2027 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
इसके लिए भर्ती परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से एनडीए की थल सेना, नौसेना और वायु सेना शाखाओं में 159वें कोर्स के लिए, तथा 121वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) के लिए प्रवेश दिया जाएगा। दोनों कोर्स 1 जनवरी 2028 से शुरू होने वाले हैं।
Also read CG Lecturer Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
यूपीएससी एनडीए-एनए 1 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट, मेडिकल जांच और अंतिम मेरिट सूची तैयार करना शामिल है। उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक और मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा। साथ ही, उन्हें अपनी ट्रेनिंग पूरी होने तक अविवाहित रहना होगा।