Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 01:25 PM IST | 1 min read
बीएचईएल में इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी के 415 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए 28 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर/एग्जिक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026 (रात 11:45 बजे) है।
बीएचईएल में इंजीनियर/एग्जिक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के कुल 415 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, आईटी/सीएस, एचआर और फाइनेंस में इंजीनियर/एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद, तथा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, एचआर और फाइनेंस में सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद शामिल हैं।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी | 1,072 रुपये (परीक्षा और प्रोसेसिंग शुल्क जीएसटी सहित) |
एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक | 472 रुपये (केवल प्रोसेसिंग शुल्क जीएसटी सहित; परीक्षा शुल्क शून्य) |
शाखा | अनारक्षित (UR) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | ओबीसी (OBC) | एससी (SC) | एसटी (ST) | कुल पद |
मैकेनिकल | 32 | 8 | 24 | 12 | 4 | 80 |
इलेक्ट्रिकल | 13 | 3 | 8 | 4 | 2 | 30 |
इलेक्ट्रॉनिक्स | 11 | 2 | 6 | 4 | 2 | 25 |
सिविल | 6 | 2 | 4 | 2 | 1 | 15 |
एचआर | 8 | 2 | 5 | 3 | 2 | 20 |
फाइनेंस | 8 | 2 | 5 | 3 | 2 | 20 |
आईटी/ सीएस | 4 | 1 | 3 | 1 | 1 | 10 |
कुल | 82 | 20 | 55 | 29 | 14 | 200 |
शाखा | अनारक्षित (UR) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | ओबीसी (OBC) | एससी (SC) | एसटी (ST) | कुल पद |
मैकेनिकल | 43 | 11 | 28 | 16 | 5 | 103 |
इलेक्ट्रिकल | 16 | 2 | 5 | 5 | 2 | 30 |
इलेक्ट्रॉनिक्स | 5 | 0 | 4 | 2 | 0 | 11 |
सिविल | 12 | 2 | 7 | 3 | 2 | 26 |
एचआर | 13 | 0 | 3 | 3 | 1 | 20 |
फाइनेंस | 13 | 1 | 7 | 4 | 0 | 25 |
कुल | 102 | 16 | 54 | 33 | 10 | 215 |