Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 07:10 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने वेटनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करदी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दो बड़ी भर्तियों वेटनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत दोनों भर्तियों के कुल 2,559 रिक्त पदों के तहत मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,878 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
दोनों भर्तियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध परिणाम के लिंक पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 रिक्त पदों पर चयन के लिए पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 931 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 947 अभ्यर्थियों को चुना गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोनों ही भर्तियों में शॉर्टलिस्टिंग के दौरान ऐसे अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है, जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त किए थे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए एवं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 12 रिक्त पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 486 अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया है।