Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के अंतिम चरण इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए कुल 4,367 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं।
एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई पीओ इंटरव्यू 2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए। इंटरव्यू के लिए जाते समय उम्मीदवारों को अपने साथ कॉल लेटर की प्रिंटेड कॉपी और जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।