Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read
सीजीएसएसबी ने छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लेक्चरर के विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा (LSL26) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के सभी पेजों का प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र की एक प्रति जमा की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा के दिन सुरक्षा जांच और सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए मुख्य द्वार 30 मिनट पहले यानी ठीक 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि / दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिला |
लेक्चरर (हिन्दी), लेक्चरर (अंग्रेजी), लेक्चरर (संस्कृत), लेक्चरर (भौतिकी), लेक्चरर (राजनीति शास्त्र), लेक्चरर (इतिहास), लेक्चरर (भूगोल) एवं लेक्चर(अर्थशास्त्र) भर्ती परीक्षा (LSL26) | 29 नवंबर 2026 (रविवार) | सुबह 10 से 12:15 बजे तक | 5 |
Also read SBI PO Interview Admit Card 2026: एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर sbi.bank.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
लंबवत आरक्षण के तहत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी हेतु कट-आफ 70.06 अंक तथा अनुसूचित जाति श्रेणी हेतु कटऑफ 64.97 अंक निर्धारित हुआ है।
Abhay Pratap Singh