Trusted Source Image

UPESSC TGT Application 2026: यूपीईएसएससी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी

Santosh Kumar | November 23, 2026 | 01:41 PM IST | 1 min read

आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 12985/2026 और अन्य मामलों में 20 नवंबर को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 28 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीईएसएससी ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 28 नवंबर तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे पहले, यह अंतिम तिथि 23 नवंबर तय की गई थी। यूपीईएसएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।

आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 12985/2026 और अन्य मामलों में 20 नवंबर को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 28 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। 

वहीं, आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हुई। टीजीटी परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

UPESSC TGT Application 2026: यूपी टीजीटी आवेदन संबंधी निर्देश 

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भर्ती से संबंधित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (न्यूनतम 50 % अंकों के साथ), बीएड और उपयुक्त टीईटी योग्यता आवश्यक है।

आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष है। विस्तृत योग्यता विषयवार आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है। आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1,000 रुपये, एससी/एसट के लिए 500 रुपये तथा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये रखा गया है। शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google