Trusted Source Image

NCERT Textbooks: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में धुंधले अक्षरों की शिकायतों की जांच होगी, परिषद का आश्वासन

Press Trust of India | November 23, 2026 | 03:00 PM IST | 1 min read

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने यह कदम उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विनीत जिंदल द्वारा 10वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में छपाई संबंधी कथित खामियों को उजागर किए जाने के बाद उठाया है।

परिषद ने कहा कि एनसीईआरटी ने छपाई की गुणवत्ता को लेकर जताई गई चिंताओं का संज्ञान लिया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
परिषद ने कहा कि एनसीईआरटी ने छपाई की गुणवत्ता को लेकर जताई गई चिंताओं का संज्ञान लिया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी पाठ्यपुस्तकों की खराब छपाई, विशेष रूप से कुछ स्कूली किताबों में अक्षर धुंधले और अस्पष्ट होने संबंधी शिकायतों का संज्ञान लिया है। परिषद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एनसीईआरटी ने छपाई की गुणवत्ता को लेकर जताई गई चिंताओं का संज्ञान लिया है और वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रही है।

इसके लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी मुद्रक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनसीईआरटी हर बच्चे को साफ अक्षरों वाली, आसानी से पढ़ी जा सकने वाली और विद्यार्थियों के अनुकूल पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।''

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने यह कदम उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विनीत जिंदल द्वारा 10वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में छपाई संबंधी कथित खामियों को उजागर किए जाने के बाद उठाया है।

Also readयूपी के बलिया में 5 वर्षीय बच्चे के स्कूल में बंद रह जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका निलंबित

विनीत जिंदल ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा था, ''मेरा बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है और उसकी एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक देखने के बाद मैं छपाई की गुणवत्ता को लेकर बेहद चिंतित हूं। किताब में अक्षर बहुत छोटे और धुंधले हैं तथा छपाई भी खराब है जिससे विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी होती है।''

उन्होंने कहा था, ''एनसीईआरटी को यह समझना चाहिए कि इतनी खराब गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकों के कारण स्कूली बच्चों की आंखों पर अनावश्यक जोर पड़ सकता है, सिरदर्द हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।''

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google