Trusted Source Image

JEE Mains 2027: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लेट फीस के साथ शुरू, अंतिम तिथि 26 नवंबर; 15,04,866 फॉर्म सबमिट

Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन जनवरी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 27 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है।

जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Mains) 2027 सेशन 1 के लिए विलंब शुल्क के साथ आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 23 नवंबर से 26 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

जेईई मेन जनवरी 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए लेट फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार के लिए 27 से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है। 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को होने वाली परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 30 दिसंबर को और एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2027 को जारी किया जाएगा।

एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है या जो 2027 में इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे जेईई मेन 2027 परीक्षा में बैठ सकते हैं।

Also readBBDU Convocation 2026: डिग्री पहली नौकरी दिला सकती है, लेकिन पहचान और तरक्की कौशल से मिलती है - राजनाथ सिंह 

परीक्षा एजेंसी के अनुसार, अब तक 15,04,866 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है। बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 नवंबर थी। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की आखिरी तिथि 26 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक है।

JEE Mains Session 1 Registration 2027: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

  • एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जेईई मेन 2027 सेशन 1 पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 सेशन 1 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए पोर्टल nta.ac.in और एनटीए एक्स हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google