Shoolini University: शूलिनी विवि ने आत्महत्या करने वाले पूर्व छात्र की स्मृति में की स्कॉलरशिप की घोषणा
Press Trust of India | April 1, 2026 | 06:28 PM IST | 2 mins read
एक आधिकारिक बयान में विश्वविद्यालय ने कहा है कि 29 मार्च को एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र नितिन ने फांसी लगा कर सोलन में आत्महत्या कर ली थी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय (Shoolini University) के एक पूर्व छात्र की कथित आत्महत्या को लेकर छात्रों के भारी आक्रोश के बाद विश्वविद्यालय ने 1 अप्रैल को छात्र की स्मृति में स्कॉलरशिप की घोषणा की। यह छात्रवृत्ति अगले शैक्षणिक सत्र से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के एक छात्र को एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रदान की जाएगी।
छात्रों के अनुसार, नितिन चौहान (21) को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी मिली थी। उसमें कथित रूप से चौहान को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। छात्रों ने बताया कि जिस वेतन का उन्हें वादा किया गया था, वह नहीं दिया गया, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
यह छात्रवृत्ति नितिन चौहान को श्रद्धांजलि स्वरूप स्थापित की गई है और यह अगले 10 वर्षों तक उपलब्ध रहेगी। एक आधिकारिक बयान में विश्वविद्यालय ने कहा है कि 29 मार्च को एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र नितिन ने फांसी लगा कर सोलन में आत्महत्या कर ली थी।
विश्वविद्यालय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी उनके माता-पिता, परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। यूनिवर्सिटी परिवार को शक्ति और शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता है। विवि के अनुसार, “यह कदम गहरी संवेदना और जिम्मेदारी की भावना से उठाया गया है, ताकि उनकी स्मृति संस्थान में कायम रह सके।”
छात्रों द्वारा 31 मार्च को बड़े पैमाने पर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद यह घोषणा की गई। छात्रों ने अपने प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर दी थी और मृतक के लिए न्याय, नितिन के माता-पिता से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा माफी, तथा विश्वविद्यालय की न्यासी और उपाध्यक्ष अवनी खोसला को हटाने की मांग की थी।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच