Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read
मैंनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) देश भर के 600 से अधिक प्रमुख B-स्कूलों में एमबीए/ पीजीडीएम प्रोग्राम में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मई 2026 सत्र के तहत मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से आइमा मैट मई 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन पेपर आधारिट परीक्षा (PBT) और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) दोनों मोड में किया जाएगा। आइमा मैट 2026 मई के लिए पीबीटी रजिस्ट्रेशन विंडो 25 मई तक और सीबीटी रजिस्ट्रेशन विंडो 8 जून तक खुले रहेंगे। आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान करना होगा।
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार या अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे या अपने परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आइमा मैट प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
एमएटी मई 2026 सेशन के लिए आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा मोड (पीबीटी या सीबीटी) के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 2300 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। वहीं, दोनों मोड यानी पीबीटी + सीबीटी के लिए आवेदकों को 4000 रुपये जमा करने होंगे।
आइमा मैट मई 2026 के लिए पीबीटी 31 मई को और सीबीटी 14 जून को भारत के 66 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आइमा मैट मई 2026 एडमिट कार्ड पीबीटी और सीबीटी के लिए क्रमशः 28 मई और 11 जून को जारी किए जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट मैट मई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: