Trusted Source Image

BPSC Prosecution Officer Result 2026: अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3175 अभ्यर्थी सफल

Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 10:23 PM IST | 1 min read

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्री रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

बीपीएससी पीओ प्री स्कोरकार्ड 2026 जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी पीओ प्री स्कोरकार्ड 2026 जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या - 13/2026 के तहत अभियोजन अधिकारी (Prosecution Officer) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

बिहार अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। बीपीएससी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 में उत्तीर्ण 3175 अभ्यर्थी अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। 15 जुलाई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कुल 23218 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के 1403, ईडब्ल्यूएस के 308, एससी के 425, एसटी के 70, ईबीसी के 669, बीसी के 258 और बीसी महिला के 42 कैंडिडेट का चयन किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के अंक पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC Prosecution Officer Preliminary Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी पीओ प्री रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (प्रीलिमिनरी) परीक्षा - रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।

बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 300 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

Also readSSC CHSL 2025 Tier 2 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें

BPSC Prosecution Officer Preliminary 2026 Cutoff: कैटेगरी-वाइज कटऑफ

नीचे सारणी में बीपीएससी पीओ प्रीलिम्स 2026 कटऑफ अंक जांच सकते हैं:

कैटेगरीकटऑफ अंक

अनारक्षित

169.50

अनारक्षित (महिला)

169.00

ईडब्ल्यूएस

151.50

ईडब्ल्यूएस (महिला)

146.50

एससी

120.50

एससी (महिला)

114.00

एसटी

84.50

एसटी (महिला)

85.00

ईबीसी

126.00

ईबीसी (महिला)

118.50

बीसी

153.00

बीसी (महिला)

148.00

बीसीएल

140.00

दिव्यांग (VI)

80.50

दिव्यांग (DD)

80.00

दिव्यांग (OH)

109.50

दिव्यांग (MD)

81.33

स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र/पौत्री

80.00

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]