Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 08:28 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी सुगरकेन सुपरवाइजर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 और यूपीएसएसएससी मोहर्रिर 2022 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2026 के तहत गन्ना पर्यवेक्षक और विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2022 के तहत मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी सुगरकेन सुपरवाइजर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 और यूपीएसएसएससी मोहर्रिर 2022 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एग्जाम सिटी में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय और आवंटित परीक्षा शहर का नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल है।
यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से गन्ना विभाग एवं चीनी विभाग के अधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 पदों को भरा जाएगा।
यूपीएसएसएससी मोहर्रिर 2022 मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उत्तर प्रदेश के अंतर्गत मोहर्रिर के 92 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकेंगे। यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: