Trusted Source Image

MP Government Jobs: एमपी में दो साल में 200000 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी में 2 बच्चों की शर्त खत्म - सीएम

Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 06:29 PM IST | 2 mins read

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया।

सीएम ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 9 नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी शुरू किए गए हैं। (स्त्रोत-एक्स/@CMMadhyaPradesh)
सीएम ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 9 नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी शुरू किए गए हैं। (स्त्रोत-एक्स/@CMMadhyaPradesh)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अगले दो वर्षों में 2 लाख पदों पर भर्ती करने और एमपीपीएससी की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने की घोषणा की।

मुरैना में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना को मिली मंजूरी -

सीएम ने युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए मुरैना में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दी है। साथ ही, सरकारी नौकरी में 2 बच्चों की शर्त को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि रीवा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विकास कार्यों का बजट 321 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 414.17 करोड़ कर दिया गया है।

वर्ष 2027 युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा -

मुख्यमंत्री ने कहा, “आगामी 2 वर्षों में 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। युवा वर्ष 2027 में एमपीपीएससी (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) की परीक्षाएं वर्ष में 2 बार आयोजित होंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। शासकीय सेवकों को राहत देते हुए दो बच्चों के प्रतिबंध के नियम को समाप्त कर दिया गया है।”

Also readMPPSC Interview Dates 2026: वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन और सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल जारी, हॉल टिकट जांचें 

3.15 लाख रोजगार के नए अवसर -

मंदसौर में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा 5 नवीन औद्योगिक पार्कों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 70,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से विकसित होने वाले इन पार्कों के माध्यम से 3.15 लाख रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे।

प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 33 हुई -

मोहन यादव ने बताया कि, सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, खेल, लाइब्रेरी, इनोवेशन और रिसर्च की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। पिछले दो वर्षों में 9 नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी शुरू किए गए हैं। 

दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित -

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “हमारी सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। आज मध्यप्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद के कार्यक्रम में नए दंत चिकित्सा मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की है।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]