Trusted Source Image

SSC JE Answer Key 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 22 नवंबर तक दर्ज करें आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 07:11 PM IST | 2 mins read

एसएससी जेई परीक्षा 2026 के तहत 5 विषयों सिविल एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा भौतिकी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 से 6 नवंबर, 2026 तक आयोजित की गई थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए टेंटेटिव आंसर की परीक्षा आयोजित होने के बाद जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए टेंटेटिव आंसर की परीक्षा आयोजित होने के बाद जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) परीक्षा 2026 की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीबीटी में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 19 नवंबर से एसएससी जेई आंसर की 2026 पीडीएफ जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जूनियर इंजीनियर टेंटेटिव आंसर की 2026 पर ऑनलाइन माध्यम में 22 नवंबर तक चुनौतियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। एसएससी जेई आंसर की 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग को छोड़कर, 5 पेपरों - सिविल एंड स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फिजिक्स के लिए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और टेंटेटिव आंसर की अब उपलब्ध हैं। इन्हें आयोग की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।”

Also readSSC CHSL 2025 Tier 2 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें

आयोग ने बताया कि, अस्थायी उत्तर कुंजियों के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो, तो उसे केवल ऑनलाइन माध्यम से 19 नवंबर (शाम 06:00 बजे) से 22 नवंबर, 2026 (शाम 06:00 बजे) तक जमा किया जा सकता है। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों या चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऊपर बताई गई तिथि के बाद रिस्पॉन्स शीट/ अस्थायी उत्तर कुंजी उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में किसी भी स्थिति में रिस्पॉन्स शीट/टेंटेटिव आंसर की उपलब्ध कराने के लिए किए गए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

SSC Junior Engineer Tentative Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी जेई आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन टैब पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और संभावित उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]