Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read
आईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP University) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ipu.admissions.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक आईपीयू सीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में 2,500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। इससे पहले, आईपीयू सीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 की आखिरी तिथि 31 मार्च निर्धारित थी। आईपीयू सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू है।
निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को 11 अप्रैल, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक बढ़ा दिया गया है:
विश्वविद्यालय ने सभी प्रवेश श्रेणियों के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। विभिन्न यूजी, पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीईटी (CET) के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संशोधित अंतिम तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा या योग्यता के आधार पर होता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवार आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: