Trusted Source Image

CG BSc Nursing Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि

Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 10:35 AM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सभी श्रेणी के आवेदकों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन लिंक 27 मार्च से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन लिंक 27 मार्च से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने बीएससी नर्सिंग (BSCN26) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि 27 अप्रैल (शाम 5:00 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार विज्ञान वर्ग में 12वीं (10+2) की परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान में मिलाकर न्यूनतम 45% अंकों में पास हों और अंग्रेजी में अलग से उत्तीर्ण हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शैक्षिक अर्हता में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है।

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सभी श्रेणी के आवेदकों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। सीजी बीएससी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also readCG Pre Polytechnic Test 2026: सीजी प्री पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और शुल्क जानें

आवेदकों को 28 से 30 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक सीजी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 जून, 2026 निर्धारित है, जबकि सीजी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 1 जून को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में नर्सिंग अभिक्षमता, फिजिक्स, केमस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश से 20-20 तथा कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर 1 अंक का होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=BSCN26ONLINE पर जाएं।

Chhattisgarh BSc Nursing Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर जाएं।
  • फिर, ‘BSCN26’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications