Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 07:39 AM IST | 2 mins read
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदक 18 से 20 अप्रैल तक सीजी प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 17 अप्रैल (शाम 5:00 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक सीजी प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 के लिए जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा की संभावित तिथि 7 मई, 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड परीक्षार्थियों के लिए 27 अप्रैल को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सीजी पीपीटी 2026 पोर्टल https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PPT26ONLINE पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके अभ्यर्थी सीजी पीपीटी 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: