Trusted Source Image

MPSC MO Recruitment 2026: एमपीएससी ग्रुप बी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए पंजीकरण जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | March 25, 2026 | 10:32 PM IST | 1 min read

एमपीएससी भर्ती अधिसूचना 2026 के तहत ग्रुप-बी के 297 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर उपलब्ध है।

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य भर में ग्रुप बी मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2026 है।

एमपीएससी ग्रुप बी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 19 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य भर में कुल 297 रिक्तियों को भरना है।

MPSC MO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एमपीएससी ग्रुप बी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री और अन्य आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए।

MPSC MO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 394 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणियों (ईडब्ल्यूएस, अनाथ और दिव्यांग आवेदकों सहित) के उम्मीदवारों को 294 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also read UP Co-operative Bank Recruitment 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क

MPSC MO Recruitment 2026: वेतनमान

मेडिकल ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-10 के आधार पर वेतनमान दिया जाएगा, जिसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान शामिल है। मूल वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA) और कर्मचारी अवकाश (HRA) जैसे भत्ते भी शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications