Trusted Source Image

UP Co-operative Bank Recruitment 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क

Saurabh Pandey | March 25, 2026 | 06:00 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड, लखनऊ के अंतर्गत संयुक्त सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष भर्ती) 2026 के माध्यम से कुल 116 रिक्तियों को भरा जाएगा।

अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों + साक्षात्कार / स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों + साक्षात्कार / स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (यूपीसीआईएसबी) में मैनेजर, जूनियर मैनेजर, सहायक/कैशियर, बैंकिंग सहायक, लिपिकीय कर्मचारी, सहायक/टाइपिस्ट और सहायक अभियंता (सिविल) पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 है।

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी/एसटी आवेदकों के लिए 250 रुपये है। इसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

UP Co-operative Bank Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती के तहत विभिन्न पदो के लिए 116 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों की संख्या, संस्था का नाम नीचे देख सकते हैं-

पदनाम
संस्था का नाम
श्रेणी
पदों की संख्या
प्रबन्धक
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
श्रेणी-1
7
कनिष्ठ प्रबन्धक
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
श्रेणी-2
45
सहायक/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लेरिकल स्टाफ)
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
श्रेणी-3
57
सहायक/टंकक
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
श्रेणी-3
2
सहायक अभियन्ता (सिविल)
उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड
श्रेणी-2
5

Also read UP Police Exam Date 2025: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा तिथि असिस्टेंट ऑपरेटर और एसआई/ एएसआई भर्ती के लिए जारी

UP Co-operative Bank Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना ई-मेल/एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

UP Co-operative Bank Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय आधारित होगा। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प होंगे, अभ्यर्थी को उनमें से किसी एक सही विकल्प को चुनना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प उत्तर होंगे। अभ्यर्थी द्वारा प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए कुल अंकों का एक चौथाई अंक काटा जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक उत्तर देता है तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा।

परीक्षा
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
निर्धारित समय
प्रारम्भिक परीक्षा (यदि आवश्यक हुआ तो)
100
100
1:30 मिनट (90 मिनट)
मुख्य परीक्षा
120
200
2 घंटे (120 मिनट)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications