Trusted Source Image

UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर होगी भर्ती

Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 07:59 PM IST | 2 mins read

यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 के लिए आवेदक ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 पास की हो। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 के लिए आवेदक ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 पास की हो। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 22 मई से शुरू की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 1692 पद सामान्य कैटेगरी के शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 275 पद, ओबीसी के 573 पद, एससी के 213 पद और एसटी के 6 पद भरे जाएंगे।

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क केवल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अलग से जमा करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान अनिवार्य होगा।

UPSSSC Technical Assistant Group C Notification 2026: पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता - पीईटी 2025 स्कोर कार्ड हो। कृषि में स्नातक डिग्री (बीएससी कृषि / बागवानी / गृह विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान / वानिकी) या कृषि में बीई/ बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा - आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Also readUPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी नोटिफिकेशन जारी, 929 पदों पर होगी भर्ती

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 100 वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

UPSSSC Technical Assistant Group C Exam 2026: तिथियां

नीचे सारणी में यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी नोटिफिकेशन
24 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू22 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि
11 जून 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि-
18 जून 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications