Trusted Source Image

RRB Paramedical Answer Key 2026: आरआरबी पैरामेडिकल आंसर की कल होगी जारी, 29 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read

आरआरबी पैरामेडिकल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से कल सीईएन संख्या-03/2025 के अंतर्गत पैरामेडिकल परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर या आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 मार्च से आरआरबी पैरामेडिकल आंसर की 2026 जांच सकेंगे।

आरआरबी पैरामेडिकल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए सहायक दस्तावेज के साथ प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

RRB Paramedical Answer Key 2026 Date: आपत्ति तिथि

नीचे सारणी में उम्मीदवार आरआरबी पैरामेडिकल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजियों को देखने तथा प्रश्नों, विकल्पों एवं उत्तर कुंजियों के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करने और शुल्क भुगतान प्रक्रिया शुरू होने की तिथि21 मार्च 2026
प्रश्न पत्र देखने, आपत्तियां उठाने और भुगतान करने की विंडो बंद होने की तिथि व समय29 मार्च 2026
(सुबह 10:00 बजे)

Also readRRB Technician Answer Key 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की जारी, 27 मार्च तक आपत्ति का मौका

आपत्ति सही पाई जाने पर बैंक शुल्क कटौती के बाद फीस वापस कर दी जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

रेलवे ने पैरामेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती के तहत कुल 434 पदों को भरा जाएगा।

RRB Paramedical Answer Key 2026 Download: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरआरबी पैरामेडिकल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • पैरामेडिकल आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर चुनौती दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications