Trusted Source Image

UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी नोटिफिकेशन जारी, 929 पदों पर होगी भर्ती

Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी एएसओ/ एआरओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी की गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी एएसओ/ एआरओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी की गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 20 मार्च को विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/ 2026 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 929 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) के 916 पद और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के 13 पद शामिल हैं। आवेदन की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSSSC ASO/ ARO Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

  • किसी विश्वविद्यालय से गणित/ गणितीय सांख्यिकी/ वाणिज्य/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
  • डीओईएसीसी सोसायटी से कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा हो।
  • इसके अलावा, आवेदक को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।

Also readUPSSSC Recruitment 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन नोटिफिकेशन 402 पदों के लिए जारी, आवेदन 15 अप्रैल से शुरू

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों से आवेदन के लिए केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ही लिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान केवल शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा ही अलग से किया जाएगा। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी एएसओ चयन प्रक्रिया 2026 में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी एएसओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

UPSSSC Assistant Statistical Officer Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/ सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां

यूपीएसएसएससी एएसओ अधिसूचना जारी

20 मार्च 2026

आवेदन प्रारंभ

21 अप्रैल 2026

आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

11 मई 2026

शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

18 मई 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications