Trusted Source Image

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन नोटिफिकेशन 402 पदों के लिए जारी, आवेदन 15 अप्रैल से शुरू

Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 10:33 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते में समाप्त होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते में समाप्त होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026 के तहत सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 5 मई को समाप्त हो जाएगी।

यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 12 मई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के उम्मीवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये देना होगा। आवेदक यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान एसबीआई और ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड हो। आवेदक कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। आईटीआई द्वारा मशीन मैकेनिक, फिटर, वायरमैन और टर्नर का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Also readUPSSSC Pharmacist Notification 2026: यूपीएसएसएससी फॉर्मासिस्ट नोटिफिकेशन 560 पदों लिए जारी, आवेदन तिथि जानें

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 402 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य के 163, ईडब्ल्यूएस के 40, ओबीसी के 107, एससी के 82 और एसटी के 10 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 वेतनमान के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 स्कोर के आधार पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

UPSSSC Assistant Boring Technician Notification 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • आवेदन संबंधित लिंक (एक्टिव होने) पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications