Trusted Source Image

UPSSSC Pharmacist Notification 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट नोटिफिकेशन 560 पदों लिए जारी, आवेदन तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | March 1, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में सफल उम्मीदवारों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्य-01-परीक्षा/2026 के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में भेषजिक (Pharmacist) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च को शुरू होगी और 29 मार्च को समाप्त हो जाएगी।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मासिस्ट का डिप्लोमा हो। साथ ही, स्टेट फार्मेसी काउंसलिंग, यूपी में पंजीकृत भी होना चाहिए। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में सफल उम्मीदवारों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पीईटी 2025 में वास्तविक स्कोर या नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

Also readUPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जारी

ऑनलाइन आवेदन जमा करने व शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई है। बैंक द्वारा जब तक आवेदन शुल्क का समायोजन नहीं किया जाएगा, तबतक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंटआउट नहीं निकाल सकेंगे। अभ्यर्थियों को बैंक से शुल्क का समायोजन 5 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से करा लेने की सलाह दी गई है।

सभी वर्ग के उम्मीदवारों को यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 560 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 अधिसूचना जांच सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी पोर्टल upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘नोटिफिकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications